अल्मोड़ा। जिला स्तरीय इन्सपायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज, अल्मोड़ा में सम्पन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया रहे। उनके द्वारा बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्शो का अवलोकन किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इन छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये प्रदर्शों को धरतल पर लाने से अनेक लाभ होंगे। उन्होंने मागदर्शक शिक्षकों की भी सरहाना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं में छिपि बैज्ञानिक प्रतिभा का विकास होता है।
राष्ट्रीय स्तर से आये पर्यवेक्षक डाॅ0 सूरज यादव ने समस्त प्रदर्शों का अवलोक किया एवं बताया कि इन्सपायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता के अन्र्तगत नवाचारी विचारों एवं समाज के लिये उपयोगि विचारों को इन्सपायर योजना में सम्मिलित किया जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री एच0बी0 चन्द ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुवे कहा कि विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु इस प्रकार के आयोजनों का विशेष महत्व है उन्होने इन्सपायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता के अन्र्तगत अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के विचारों को अपलोड करने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने भी छात्रों को सम्बाधित करते हुवे चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य स्तर हेतु 14 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया जिसमें राकेश भटृ, सौरभ सिंह बिष्ट, अनन्या सत्यपाल, पूजा मेहरा, भूमिका जोशी, यसार्थ चन्द्रा, प्रियांशि राठौर, प्रांजली राठौर, प्रसांत रावत, हर्षिता त्रिपाठी, सौरभ अधिकारी, तुषार मनराल, बबीता आर्या, तथा सौरभ का चयन हुआ है। इन छात्र-छात्राओं ने दिनांक 06 एवं 07 फरवरी 2020 को राज्य स्तरीय इन्सपायर्ड अवार्ड मानक प्रतियोगिता में ऋषिकेस में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डाॅ0 सूरज यादव, यू सी पाण्डे, चन्द्रकान्त तिवारी रहें। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रेरणा गुरूरानी, डाॅ0 प्रीती मजगयी, गणेश जोशी, कमल जोशी, डाॅ0 दीप जोशी, विनोद राठौर, पीताम्बर शर्मा, भाष्कर जोशी, गोकुल देवड़ी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र पाठक, नीरज तिवारी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन जिला इन्सपायर समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने किया।